फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: महिला से सामूहिक दुष्कर्म के दो आरोपी गिरफ्तार

Thu, 28 Nov 2024 08:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। विधवा से सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी रिश्तेदार व पड़ोसी को आलमबाग पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

आलमबाग निवासी विधवा 11 साल के बेटे संग रहकर घरों में काम करती हैं। उनकी भाभी के मुताबिक 29 सितंबर की रात महिला व उनके बेटा सो रहा था। इस बीच उनका रिश्तेदार विक्रांत और पड़ोसी विक्की घर में घुस आए। दोनों शराब के नशे में थे। तख्त पर सो रही महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। विरोध पर मारपीट की। किसी तरह वह शोर मचाते हुए बाहर भागीं तो आरोपी विक्की की मां मालती और उनकी दो बहुओं ने भी उनके साथ मारपीट की। एक माह टरकाने के बाद पुलिस ने केस दर्ज किया था और घटना को संदिग्ध बताया था। आरोपी विक्रांत और विक्की को मवैया इलाके से पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें