लखनऊ। गोमतीनगर पुलिस ने प्लॉट दिलाने के नाम पर ठगी करने के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी जाली दस्तावेज लगाकर फर्जी रजिस्ट्री कर लोगों की रकम हड़प लेते थे। डीसीपी पूर्वी शशांक सिंह के मुताबिक 26 अक्तूबर को उर्मिला विश्वकर्मा ने प्रार्थना पत्र देकर ठगी की शिकायत की थी। पड़ताल में सामने आया कि महिला से सात लाख 20 हजार रुपये हड़पे गए हैं। विवेचना के दौरान पुलिस ने ग्वारी पुल के नीचे से विनय खंड दो निवासी रितिक अवस्थी और मल्हौर निवासी प्रदीप जायसवाल को गिरफ्तार किया।