बख्शी का तालाब। फर्जी दस्तावेज तैयार कर भूमि का बैनामा कराने के दो आरोपियों को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार किया है।
कोटवा बाराबंकी निवासी प्रेम कुमार श्रीवास्तव की शिकायत पर बख्शी का तालाब थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी खेसरावा इटौंजा निवासी मनोज व राजेश हैं। शिकायतकर्ता का आरोप था कि आरोपियों ने उनके बाबा के नाम राजस्व अभिलेखों में दर्ज जमीन के फर्जी कूटरचित दस्तावेज तैयार करके अवैध रूप से बैनामा कराया।