फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरोगा भर्ती 2011: सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर फिर से बुलाए गए अभ्यर्थी, इन 12 को मिलेगा मौका

Thu, 17 Jan 2019 11:25 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन

उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति भर्ती बोर्ड ने दरोगा भर्ती 2011 के लिए 12 अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन और शारीरिक परीक्षण के लिए 18 जनवरी को बुलाया है। इन्हें सुबह नौ बजे लखनऊ पुलिस लाइन पहुंचना होगा। बोर्ड की विज्ञप्ति के मुताबिक इन अभ्यर्थियों को सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद दस्तावेज सत्यापन और शारीरिक परीक्षण के लिए बुलाया गया है।

विज्ञापन


दरअसल वर्ष 2011 में शुरू हुई दरोगा की सीधी भर्ती में कुछ अभ्यर्थियों के जाति प्रमाणपत्र को दूसरे जिले का होने के कारण रद्द करते हुए उन्हें सामान्य श्रेणी में मानकर परिणाम घोषित किया गया था। इस पर कई अभ्यर्थी पहले हाई कोर्ट फिर सुप्रीम कोर्ट गए। जहां से नई व्यवस्था दी गई।

अगस्त में पारित इस आदेश में आठ सप्ताह का समय दिया गया था। इसी आदेश के आधार पर इन अभ्यर्थियों को भर्ती बोर्ड ने विज्ञप्ति के जरिए और फोन कर दोबारा बुलाया है। जिन अभ्यर्थियों को बुलाया गया है, उनमें सहारनपुर के सुशील, लखनऊ के करन पाल सिंह, बिजनौर के राम किशोर सिंह, उन्नाव के श्याम साहू, सुल्तानपुर के श्याम मुरारी, जौनपुर के अमरनाथ मौर्य, मुजफ्फरनगर के भूप सिंह सैनी, विवेक कुमार व अनुज कुमार, प्रयागराज के पंकज कुमार यादव, सीतापुर की मंजीता यादव और बुलंदशहर की पूजा शर्मा शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें