कार्यवाहक मुख्यमंत्री अखिलेश यादव
- फोटो : amar ujala
यूपी के सीएम ऑफिस के ट्विटर अकाउंट से पुराने ट्वीट हटाने पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिस पर सीएम ऑफिस ने सफाई दी है।
यूपी के मुख्यमंत्री के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट @CMOfficeUP से पुराने सारे ट्वीट हटा दिए गए हैं, जिसे लेकर विवाद हो गया है।
विवाद बढ़ते देख यूपी सीएमओ ने सफाई दी है। जिसमें कहा गया है पूरे डाटा को सुरक्षित रख लिया गया है। जल्द ही इसका लिंक शेयर किया जाएगा।
इसके बावजूद ट्वीट हटाने पर सवाल खड़े किए जा रहे हैं। गौरतलब है कि यूपी में जल्द ही नए सीएम शपथ लेने वाले हैं तब तक अखिलेश यादव, कार्यवाहक मुख्यमंत्री के रूप में काम कर रहे हैं।