फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मुझे मरने दो, सपा-पुलिस ने किया जीना हराम'

Sat, 11 Jan 2014 08:54 AM IST
संजय त्रिपाठी/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
हाईकोर्ट के गेट नंबर तीन पर शुक्रवार दोपहर अचानक हंगामा शुरू हो गया।
विज्ञापन


कुछ ही देर में हजारों की भीड़ जमा हो गई और भीड़ के बीचोंबीच एक शख्स खुद पर मिट्टी का तेल उड़ेल चुका था।

बार-बार सपा सरकार और यूपी पुलिस को अपनी इस दुर्दशा के लिए जिम्मेदार ठहरा रहे इस शख्स की बातों का सबने मजा लिया, पर उसे रोकने कोई नहीं बढ़ा।

सबको पता था कि वह आत्मदाह कर सकता है। जैसे ही माचिस निकालकर उसमें आग लगाने की कोशिश की, पुलिस ने उसे दबोच लिया।

पूछताछ हुई तो पता चला कि शख्स एक स्थानीय चैनल में पत्रकार है और किसी प्रॉपर्टी के कब्जे के विवाद में फंसा भी हुआ है।

जीतेंद्र तिवारी नाम के इस शख्स ने बताया कि सपा सरकार और यूपी पुलिस की वजह से उसका जीना हराम हो गया है, इसीलिए वह आत्मदाह करने पहुंचा था।

गौरतलब है कि जीतेंद्र जिस चैनल में पत्रकार हैं, उसके दफ्तर पर बीते दिनों आजम खां के खिलाफ खबर चलाने के सिलसिले में तोड़फोड़ की घटना भी हुई थी।

बताया जाता है कि राजधानी के हुसैनगंज में एक कांप्लेक्स पर जीतेंद्र का कब्जा भी है, जिस पर लंबे समय से विवाद चल रहा है।

बहरहाल, पुलिस जीतेंद्र को हिरासत में लेकर वजीरगंज थाने ले गई है और पूछताछ कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें