‘रतन का मन तो बहुत करता है कि वीरा अब अपना लुक बदल ले, लेकिन वीरा ये नहीं चाहती। डायरेक्टर भी ऐसा नहीं चाहते।’
टीवी शो ‘एक वीर की अरदास वीरा’ के प्रमोशन के सिलसिले में बृहस्पतिवार को शहर आई टीवी कलाकार स्नेहा वाग ने एक सवाल के जवाब में ये बात कही।
उनसे पूछा गया था कि लंबे समय तक एक ही किरदार को एक लुक में देखकर क्या वो ऊब तो नहीं गई।
दो सालों तक मराठी थियेटर में लगभग 300 शो करने वाली व धारावाहिक में वीरा की मां रतन का किरदार निभा रही स्नेहा ने बताया कि उन्हें शूटिंग ब्रेक्स के दौरान मौज-मस्ती और दोस्तों की टांग खींचने में बड़ा मजा आता है।
कभी लाइट गुल कर देना, दोस्तों के मोबाइल की रिंगटोन बदल देना जैसी छोटी-मोटी शरारतें से शूटिंग की टेंशन दूर करती हूं।
सास-बहू सीरियल और लव ट्रायंगल सीरियलों में एक चुनने के सवाल पर स्नेहा ने कहा कि जिसकी कहानी ज्यादा अच्छी और जिसे करने में मजा आएगा।
लेकिन जब बात दर्शकों को हिट करने की होगी तो पहली पसंद सास-बहू सीरियल ही रहेंगे, क्योंकि वो सीधे दिल में उतरते हैं।