फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: दो दिन से ट्यूबवेल खराब, पानी संकट

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। केसरीखेड़ा वार्ड के विक्रमनगर में मिनी ट्यूबवेल के खराब हो जाने से स्थानीय लोगों के लिए पानी संकट खड़ा हो गया है। एडवोकेट देवेंद्र सिंह यादव जीतू ने बताया कि मिनी ट्यूबवेल दो दिन से बंद है। इससे लगभग तीन हजार की आबादी पीने के पानी के लिए परेशान है। जलकल अधिकारियों को सूचना दी गई थी, लेकिन अभी तक मरम्मत शुरू नहीं की गई है। नगर निगम की ओर से 55 लाख रुपये की लागत से ट्यूबवेल बोरिंग कराई गई है, लेकिन उसका कनेक्शन पानी की लाइन से नहीं जोड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें