फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: ट्रक का एक्सल टूटा, हाईवे पर दो घंटे थमे रहे वाहनों के पहिये

Thu, 21 Dec 2023 12:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
रायबरेली के मामा चौराहा स्थित लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर जाम में फंसे वाहन। -संवाद
विज्ञापन
सारस चौराहा से मुंशीगंज कस्बे तक करीब दो किमी. तक लगा रहा लंबा जामस्कूली वाहन,
विज्ञापन

एंबुलेंस फंसी रही, सिविल लाइंस, मुंशीगंज में रोका गया ट्रैफिक
संवाद न्यूज एजेंसी
रायबरेली। लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर बुधवार को दोपहर ट्रक का एक्सल टूट गया। बीच सड़क पर ट्रक खड़ा होने के चलते दो किमी तक लंबा जाम लग गया। इससे हाईवे पर दो घंटे तक वाहनों की रफ्तार थमी रही। स्कूली वाहन, एंबुलेंस तक जाम में फंसी रही। इससे स्कूली बच्चों और मरीजाें को परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम हटाने में ट्रैफिक पुलिस को मशक्कत करनी पड़ी। सिविल लाइंस, मुंशीगंज पर ट्रैफिक रोका गया। साथ ही वाहनों का रूट डायवर्जन कराया जाएगा। इसके बाद क्रेन की मदद से ट्रक को हाईवे किनारे करके आवागमन शुरू कराया गया।
दरअसल, एक खाली ट्रक लखनऊ से प्रयागराज की तरफ जा रहा था। दोपहर करीब 12:00 बजे सई नदी के पास ट्रक का एक्सल टूट गया। इससे ट्रक हाईवे के बीचोबीच सड़क पर खड़ा हो गया। चालक नीचे उतरा तो उसे एक्सल टूटने की जानकारी हुई। इधर, सारस चौराहा से मुंशीगंज कस्बे तक करीब दो किमी तक लंबा जाम लग गया। जो वाहन जहां थे, वहां खड़े रह गए। लखनऊ और प्रयागराज को आने-जाने वाले वाहनों का आवागमन पूरी तरह से ठप हो गया। छोटे से लेकर बड़े वाहन जाम में फंस गए। जिस समय जाम लगा, उस समय स्कूलों मे छुट्टी हुई थी। स्कूली वाहन भी जाम में फंस गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला मुख्यालय से एम्स जाने वाली और मुंशीगंज से जिला अस्पताल आने वाली एंबुलेंस भी जाम में फंस गई। सूचना पर छोटे वाहनों का गोरा बाजार से शारदा नहर होते हुए मुंशीगंज रूट डायवर्जन किया गया। सिविल लाइंस चौराहा और मुंशीगंज कस्बे पर वाहनों को रोक दिया गया। इसके बाद किसी तरह क्रेन सई नदी तक ले जाकर ट्रक को हाईवे के किनारे कराया। इस पर दो बजे वाहनों का आवागमन शुरू हो सका। दो घंटे आवागमन ठप होने से लोगों को गतंव्य तक जाने मेंं देरी हुई।

क्रेन की मदद से शुरू कराया गया आवागमन
हाईवे पर सई नदी के पास ट्रक का एक्सल टूटने के चलते जाम लगा था। सूचना मिलने पर क्रेन की मदद से ट्रक को बाहर कराकर आवागमन शुरू कराया गया।
-अजय सिंह तोमर, यातायात प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें