लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे की सर्विस लेन पर पलटा ट्रक।
लखनऊ। काकोरी क्षेत्र में आगरा एक्सप्रेसवे की सर्विस लेन पर बुधवार सुबह लखनऊ से आगरा जा रहा ट्रक रेवरी टोल प्लाजा के पास सर्विस लाइन पर अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे में ट्रक चालक और परिचालक घायल हो गए, हालांकि दोनों की जान बच गई। पुलिस ने एम्बुलेंस से घायलों को सीएचसी काकोरी भेजा गया। इंस्पेक्टर सतीश चंद्र राठौर ने बताया दुर्घटना में राजस्थान के राजौर निवासी चालक रामवीर सिंह (30) और करौली निवासी परिचालक नरेश माली घायल हुए। हादसे के बाद सर्विस लेन पर कुछ देर अफरातफरी का माहौल रहा और यातायात प्रभावित हुआ, जिसे पुलिस ने जल्द ही सामान्य करा दिया।
लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे की सर्विस लेन पर पलटा ट्रक।