सड़क हादसे में ट्रक चालक की मौत। (फोटो ः प्रतीकात्मक)
- फोटो : ??? ?????
काकोरी में आगरा एक्सप्रेस-वे पर रेवरी गांव के पास रविवार देर रात करीब दो बजे घने कोहरे के चलते एक के बाद एक तीन ट्रक भिड़ गए।
हादसे में एक ट्रक पलट गया और घायल दो चालकों को ट्रॉमा सेंटर भेजा गया, जहां एक की मौत हो गई।
इंस्पेक्टर रामेश्वर कुमार के मुताबिक, घने कोहरे के कारण अनियंत्रित होकर आगे-पीछे चल रहे दो ट्रक भिड़ गए थे। इस बीच पीछे से आ रहा तीसरा ट्रक भी टकरा गया।
हादसे में दो चालक बिहार निवासी श्रवण पासवान व हरियाणा का बुरहान जख्मी हो गए। पुलिस ने दोनों को गंभीर हालत में ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने श्रवण को मृत घोषित कर दिया।