फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: दहेज के मुकदमे से परेशान चालक ने जान दी

Mon, 20 Nov 2023 01:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। मड़ियांव इलाके में दहेज उत्पीड़न के मुकदमे से परेशान एक स्कूल के चालक ने फांसी लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन

मड़ियांव के बेलीगारद निवासी अमर कुमार (35) केंद्रीय विद्यालय में वाहन चालक थे। उनके भाई अमन के मुताबिक चार साल पहले मड़ियांव गांव की रहने वाली राधा से अमर की शादी हुई थी। बीते वर्ष घरेलू विवाद होने पर राधा मायके चली गई थी। उसने पति अमर व ससुराल वालों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया था। इससे अमर मानसिक रूप से परेशान थे।
विज्ञापन

अमन ने बताया कि शनिवार को अमर मुकदमे की पेशी पर गए थे। शाम को घर लौटे तो काफी परेशान थे। रात में वह अपने कमरे में सोने चले गए। रविवार सुबह जब मां कृष्णा देवी ने जगाने पहुंचीं काफी आवाज देने पर भी दरवाजा नहीं खुला। परिजनों ने दरवाजा तोड़ा तो कमरे में अमर का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। मड़ियांव पुलिस ने छानबीन के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें