मोहनलालगंज। मऊ गांव में रविवार की दोपहर सरिता सैनी (36) ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस का दावा है कि संतान न होने से सरिता मानसिक तनाव में थीं।
जीतू सैनी की पत्नी सरिता सैनी (36) ने दोपहर दो बजे कमरे में दुपट्टे के सहारे फंदे लगा लिया। कुछ देर के बाद उनकी सास दिनेश कमरे में पहुंचीं तो उन्होंने बहू को फंदे से लटका देखा। ससुर शिवाय ने सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस सरिता को सीएचसी ले गई, जहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। मोहनलालगंज चौकी इंचार्ज अतुल सिंह के मुताबिक सरिता की शादी आठ वर्ष पहले हुई थी, लेकिन उनके कोई संतान नहीं थी। इसके कारण वह तनाव में रहती थीं और आत्महत्या कर ली।