लखनऊ। उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के आलमबाग स्थित इंडोर अस्पताल का सर्वर सोमवार सुबह एक घंटे तक सुस्त रहा। इससे इलाज के लिए पहुंचे रेलकर्मियों को ओपीडी में पंजीकरण कराने से लेकर दवाएं लेने तक में परेशानी आई। इस अस्पताल में रेलकर्मियों को उम्मीद कार्ड के जरिये इलाज मिलता है।