फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: टायर फटने से पुआल लदी ट्रॉली पलटी

Fri, 24 Nov 2023 12:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
गदागंज (रायबरेली)। क्षेत्र में बृहस्पतिवार को टायर फटने से पुआल लदी एक ट्रैक्टर-ट्राॅली पलट गई। इस हादसे में ट्रैक्टर चालक और चार मजदूर को हल्की चोट आई है।
विज्ञापन

यह हादसा के चबईनीहार गांव के निकट हुआ। ट्रैक्टर चालक पिंटू यादव ट्राॅली में पुआल लादकर हमीरमऊ गांव जा रहा था। उसके साथ चार मजदूर भी ट्रैक्टर पर सवार थे। रास्ते में अचानक ट्राॅली का टायर फट गया। इससे ट्राॅली अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। ट्रैक्टर पलटने से बच गया। ट्रैक्टर पर सवार चालक और मजदूरों ने कूदकर जान बचाई। इस दौरान उन्हें मामूली चोट आई है। थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि ट्राॅली अनियंत्रित होकर पलट गई। किसी को ज्यादा चोट नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें