लखनऊ। एफसीआई पावर हाउस में शुक्रवार आधी रात 12:30 बजे पॉलीटेक्निक फीडर की ट्राॅली अचानक तेज धमाके के साथ फट गई। धमाके की आवाज दूर तक सुनाई दी और उपकेंद्र में धुएं का गुबार फैल गया। यह धमाका 11 हजार वोल्ट के फीडर को बंद किए बिना ही ट्राॅली निकालने से हुआ था। धमाका इतना भीषण था कि इससे 33 केवी की लाइन बंद हो जाने से उपकेंद्र की बिजली पूरी तरह ठप हो गई। ड्यूटी पर तैनात संविदा पर तैनात एसएसओ अनिल कुमार घायल हो गए। साथी कर्मचारियों ने उन्हें तुरंत पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी। अधिशासी अभियंता ने बताया कि बिजली सप्लाई भोर सुबह 4 बजे शुरू करा दी गई।