फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: ट्रिपलिंग और रफ्तार बनी जानलेवा, युवक की मौत, दो दोस्त जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। कृष्णानगर इलाके में रविवार को ट्रिपलिंग और बेकाबू रफ्तार ने एक युवक की जान ले ली, जबकि उसके दो साथी जख्मी हो गए।
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरे में कैद घटना के अनुसार, बाइक बेकाबू होकर लोहे के पाइप को तोड़ती हुई मैरिज लॉन के गेट से जा टकराई।
हादसे में बाइक पर सवार विकास वर्मा (32), रिंकू व प्रभात गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को लोकबंधु अस्पताल में भर्ती कराया, जहां विकास की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, बाइक सवार बिना हेलमेट के थे।
इंस्पेक्टर विक्रम सिंह के मुताबिक, दोपहर को पारा के सदरौना कांशीराम काॅलोनी निवासी मिही लाल वर्मा का बेटा विकास अपनी बाइक से दोस्त रिंकू व प्रभात के साथ विजयनगर की तरफ जा रहा था।
विज्ञापन

फुटेज में साफ दिख रहा है कि विकास बाइक चला रहा था। केशरीखेड़ा में सड़क को तेज रफ्तार में पार किया। इस दौरान ही बाइक अनियंत्रित होकर सौभाग्य मैरिज लॉन के बाहर टिनशेड के पाइप को तोड़ती हुई गेट से जा टकराई।
विज्ञापन

हादसे में जख्मी युवकों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां विकास को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। विकास निजी कार चालक था। परिवार में मां पार्वती, भाई धर्मेंद्र व सिम्पल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें