दहेज नहीं मिला तो महिला को फोन पर तीन तलाक दे दिया गया। मामले में पीड़िता ने अमीनाबाद थाने में में मुकदमा दर्ज कराया है। मौलवीगंज चिकमंडी निवासी 22 वर्षीय युवती की शादी सीतापुर लहरपुर निवासी मो. युनूस से 13 सितंबर 2021 में हुई थी।
पीड़िता के मुताबिक ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे। चार मई को आरोपियों ने उसे पीटकर घर से निकाल दिया। आरोप है कि इस सदमे से युवती की मां का भी देहांत हो गया।
इसके बाद भी युवती गृहस्थी बचाने के लिए सुलह के लिए प्रयास करती रही लेकिन मोबाइल पर बातचीत होने के दौरान ही युनूस ने दो लाख रुपये की मांग दोहराई। मना करने पर तीन बार तलाक बोल दिया। इंस्पेक्टर अमीनाबाद कृष्णवीर सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।