नगराम। सेल्हूमऊ स्थित वीरांगना ऊदा देवी शिक्षा निकेतन में सोमवार को पूर्व विधायक अंब्रीष पुष्कर के संयोजन में अमर शहीद वीरांगना ऊदा देवी पासी के बलिदान दिवस मनाया गया। मुख्य अतिथि सांसद आरके चौधरी ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि 1857 के स्वतंत्रता संग्राम में ऊदा देवी ने सिकंदरबाग में पीपल के पेड़ पर चढ़कर 36 अंग्रेज सैनिकों को मार गिराया था। उनका बलिदान हमेशा याद किया जाएगा। सपा के पूर्व विधायक अंब्रीष पुष्कर कहा कि ऐसी वीरांगना के बलिदान से आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा मिलती रहेगी। इस दौरान समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव अशोक यादव, राम किशोर रावत, संतोष रावत, पूर्व आईएएस राम बहादुर रावत, उमाशंकर वर्मा, गजराज रावत सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे। इसके अलावा समेसी में चला देवी सेवा संस्थान की ओर से आयोजित कार्यक्रम में ग्राम प्रधान अशोक रावत के साथ काफी संख्या में लोगों ने वीरांगना ऊदा देवी को श्रद्धांजलि अर्पित की।