राजाजीपुरम के कोठारी बंधु पार्क में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में मौजूद लोग।
राजाजीपुरम। कार सेवक कोठारी बंधुओं की 36वीं पुण्य स्मृति में सोमवार शाम राजाजीपुरम स्थित कोठारी बंधु पार्क में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई।
कोलकाता निवासी राम और शरद कोठारी दो नवंबर 1990 को अयोध्या में राम मंदिर आंदोलन के दौरान पुलिस की गोली का शिकार हुए थे। उनकी स्मृति में राजाजीपुरम में पार्क और स्मृतिका स्थापित की गई थी। इस अवसर पर स्मृतिका पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। भाजपा नेता अंजनी श्रीवास्तव ने कहा कि कोठारी बंधुओं का बलिदान हमेशा याद किया जाएगा। कार्यक्रम में पार्षद अनूप कमल सक्सेना, कपिल सोनी, कुलदीप मिश्रा, राजेश मिश्रा राजन, बीना, ज्योति साहू और मधु चौहान सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।