फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कोठारी बंधुओं को दी गई श्रद्धांजलि

Tue, 03 Nov 2026 01:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
राजाजीपुरम के कोठारी बंधु पार्क में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में मौजूद लोग।
विज्ञापन
राजाजीपुरम। कार सेवक कोठारी बंधुओं की 36वीं पुण्य स्मृति में सोमवार शाम राजाजीपुरम स्थित कोठारी बंधु पार्क में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई।
विज्ञापन

कोलकाता निवासी राम और शरद कोठारी दो नवंबर 1990 को अयोध्या में राम मंदिर आंदोलन के दौरान पुलिस की गोली का शिकार हुए थे। उनकी स्मृति में राजाजीपुरम में पार्क और स्मृतिका स्थापित की गई थी। इस अवसर पर स्मृतिका पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। भाजपा नेता अंजनी श्रीवास्तव ने कहा कि कोठारी बंधुओं का बलिदान हमेशा याद किया जाएगा। कार्यक्रम में पार्षद अनूप कमल सक्सेना, कपिल सोनी, कुलदीप मिश्रा, राजेश मिश्रा राजन, बीना, ज्योति साहू और मधु चौहान सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें