फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बलरामपुर अस्पताल में दिल के मरीजों का इलाज ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। बलरामपुर अस्पताल में दिल के मरीजों का इलाज ठप हो गया है। ओपीडी में आने वाले मरीजों को लौटना पड़ रहा है। इसकी वजह यह है कि यहां तैनात दोनों डॉक्टरों की सेवाएं बुखार के मरीजों के इलाज में ली जा रही हैं। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि बुखार के मरीजों की तादाद अधिक होेने के कारण ओपीडी में बदलाव किया गया है।
विज्ञापन




बलरामपुर अस्पताल में डॉ. प्रवीन शर्मा व डॉ. यूसुफ कॉर्डियक ओपीडी का संचालन कर रहे थे। सोमवार से दोनों डॉक्टर कॉर्डियक ओपीडी में नहीं बैठ रहे हैं। इससे दिल के मरीज वापस लौट रहे हैं। एक डॉक्टर की कॉर्डियक ओपीडी में रोजाना करीब 100 से अधिक मरीज आ रहे थे। दोनों डॉक्टर आईसीयू में भी मरीजों का इलाज करते थे। इन दिनों दोनों डॉक्टर फिजिशियन के रूप में बुखार के मरीजों का इलाज कर रहे हैं। इनके कॉर्डियक ओपीडी में न रहने से दिल के मरीज दवा लेने के लिए भटक रहे हैं। अस्पताल के निदेशक डॉ. पवन कुमार अरुण का कहना है कि इन दिनों बुखार के मरीजों की संख्या अधिक होने के कारण यह बदलाव किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें