फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: ट्रॉमा सेंटर के कैजुअल्टी वार्ड को मिले 11 जूनियर रेजिडेंट

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। केजीएमयू के ट्रॉमा सेंटर के कैजुअल्टी वार्ड के लिए 11 नॉन पीजी जेआर (जूनियर रेजिडेंट) का चयन हुआ है। ये सभी डॉक्टर इसी महीने जॉइन करेंगे। अभी तक कम डॉक्टर होने से मरीजों को इलाज मिलने में समय लगता था। ट्रॉमा में नॉन पीजी जेआर के 46 पद स्वीकृत हैं। इसके सापेक्ष 22 नॉन पीजी जेआर थे। मार्च में इंटरव्यू से 45 डॉक्टरों का चयन हुआ। इनका वेतन एक लाख रुपये से अधिक था। इन्हें ट्रॉमा में सेवा देनी थी, लेकिन 23 डॉक्टरों ने जॉइन तक नहीं किया। वहीं, 17 डॉक्टर गैरहाजिर थे तो तीन लंबे अवकाश पर हैं। इस कारण मरीजों की होने वाली परेशानी को देखते हुए केजीएमयू प्रशासन ने 11 नॉन पीजी जूनियर डॉक्टरों का चयन किया है। सीएमएस डॉ. प्रेमराज सिंह ने बताया कि ट्रॉमा में अब 33 नॉन पीजी जेआर इलाज करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें