लखनऊ। परिवहन राज्यमंत्री दयाशंकर सिंह ने सोमवार सुबह 1090 चौराहे पर सर्वाइकल कैंसर जागरूकता के लिए हाफ मैराथन कार्यक्रम को हरी झंडी दिखाई। उन्होंने कहा, यह दौड़ स्वस्थ रहने की है। समरसता सेवा संस्थान का यह आयोजन सामाजिक सरोकारों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। जिस देश में लोग स्वस्थ रहते हैं। वहां अस्पताल की कम से कम जरूरत पड़ती है। इस मैराथन से लोग प्रेरणा लेंगे और स्वस्थ रहेंगे।