लखनऊ। ट्रांसपोर्टनगर स्थित आरटीओ में वाहन स्वामियों की सुविधा के लिए 31 अक्तूबर को परिवहन मेला लगाया जाएगा। संभागीय परिवहन अधिकारी अरुण कुमार ने बताया कि मेले में बकाया वाहन टैक्स जमा करने, पेनेल्टी में छूट, नए वाहनों के पंजीकरण, फिटनेस, परमिट, स्वामित्व हस्तांतरण व आरसी में मोबाइल नंबर संशोधन आदि की सुविधा मिलेगी। वाहन स्क्रैपिंग के बाद पंजीकरण, एचएसआरपी व निजी वाहनों को व्यावसायिक श्रेणी में बदलने की जानकारी भी मिलेगी।