फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बेकाबू कार की टक्कर से ट्रांसपोर्ट व्यवसायी की मौत

Mon, 02 Oct 2023 12:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। शहर क्षेत्र मेें रविवार को बेकाबू कार की टक्कर से ट्रांसपोर्ट व्यवसायी की मौत हो गई। हादसे की सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर पड़ताल की। सलोन कस्बे के ऊंचाहार रोड निवासी हरभजन सिंह (61) ट्रांसपोर्ट व्यवसायी थे। हर दिन उनका शहर आना जाना रहता था। सुबह स्कूटी से कहीं जा रहे थे।
विज्ञापन

लखनऊ-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित सिविल लाइंस चौराहा के पास बेकाबू कार ने टक्कर मार दी। इससे हरभजन जमीन पर गिरकर घायल हो गए। काफी देर तक दर्द से कराहते रहे, लेकिन उन्होंने किसी ने अस्पताल पहुंचाना उचित नहीं समझा। बाद में जानकारी होने पर कुछ लोग पहुंचकर उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया। व्यापारी की मौत की खबर घर पहुंची तो परिजनों में रोना पिटना मच गया। सदर कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि तहरीर मिलने पर केस दर्ज होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें