फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी के इस विभाग में जुगाड़ से हो रहा तबादलों का खेल

Thu, 26 Sep 2013 10:27 AM IST
शोभित श्रीवास्तव/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार में इन दिनों तबादलों का खेल चल रहा है। पहले तबादले हुए अब उन्हें निरस्त किया जा रहा है।
विज्ञापन


इनमें कई तो ऐसे हैं जिनका तबादला भ्रष्टाचार व धांधली की शिकायतों के आधार पर कुछ समय पहले ही हुआ था, अब वे भी निरस्त किए जा रहे हैं।

सत्ता व शासन में ऊंची पहुंच के बूते अब फिर ये अधिकारी-कर्मचारी अपने पुराने स्थानों पर तैनाती पाने में सफल हो गए हैं।

तबादला सीजन में वर्षों से एक ही स्थान पर तैनात परियोजना अधिकारी, मुख्य सेविका, प्रशासनिक अधिकारी, प्रधान सहायक व वरिष्ठ सहायकों को एक जिले से दूसरे जिले में स्थानांतरित किया गया था।

इनमें से कई ने तो नई जगह पर ज्वाइन ही नहीं किया। सरकार में ऊंची पहुंच होने के कारण इन लोगों ने अपना पुराना तबादला आदेश निरस्त करवा लिया है।

बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग की इस कार्य प्रणाली पर अब सवाल उठने लगे हैं। विभाग में तबादला निरस्त होने की अब तक कई सूचियां जारी हो चुकी हैं।

दरअसल, इस समय तबादला सीजन खत्म हो गया है। इसलिए अब तबादले शासन स्तर से हो रहे हैं। निदेशालय इस समय केवल शासन से आए तबादला आदेशों को आगे बढ़ा रहा है।

पिछले दिनों विभाग में मुख्य सेविकाओं से लेकर प्रशासनिक अधिकारी तक के तबादले संशोधित व निरस्त हुए हैं।

कई तो ऐसे हैं जिन पर भ्रष्टाचार के आरोप लगने के बाद उन्हें हटाया गया था। दर्जनों अधिकारियों को अब फिर उनके पुराने मनचाहे स्थानों पर तैनाती मिल गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें