फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: दो अधिशासी अभियंताओं का गैरजनपद तबादला, एक का कार्यक्षेत्र बदला

Thu, 06 Jul 2023 07:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में तीन सालों से अधिक समय से थे तैनात
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रायबरेली। जिले में पावर कॉर्पोरेशन के दो अधिशासी अभियंताओं का गैरजनपद तबादला हो गया, जबकि एक एक्सईएन को जिले में ही इधर से उधर किया गया है। तबादले के बाद अभी कोई रिलीव नहीं हुआ है। उनके स्थान पर नए अभियंताओं के आने के बाद इन्हें रिलीव किया जाएगा। गैरजनपद गए अधिशासी अभियंता जिले में पिछले तीन सालों से अधिक समय से तैनात थे।
विज्ञापन

विद्युत वितरण खंड ऊंचाहार में तैनात अधिशासी अभियंता धीरेंद्र कुमार को मध्यांचल लखनऊ से संबद्ध किया गया। उनके स्थान पर डलमऊ में तैनात रहे एक्सईएन मन्नू सिंह को ऊंचाहार का कार्यभार सौंपा गया है। विद्युत कार्यशाला खंड गोडा में तैनात एक्सईएन सत्येंद्र साहू को डलमऊ का कार्यभार सौंपा गया है। इसी तरह विद्युत पारेषण खंड रायबरेली में तैनात अखिलेश कुमार यादव को गोरखपुर भेजा गया है। इनके स्थान पर आगरा के रजनीश कुमार गुप्ता को तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें