लखनऊ। उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के प्रयाग यार्ड में निर्माण कार्य के चलते ट्रैफिक ब्लॉक लिया गया है। इस कारण कई ट्रेनों को रास्ते में रोककर चलाया गया। सीपीआरओ हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि 04256 लखनऊ-प्रयागराज संगम पैसेंजर रास्ते में 25 मिनट व 14210 लखनऊ-प्रयागराज संगम एक्सप्रेस एक घंटे देरी से चलाई गई। यह रास्ते में भी एक घंटे रोककर आगे रवाना की गई। जौनपुर-प्रयागराज संगम पैसेंजर तीन घंटे की देरी से, 04102 कानपुर अनवरगंज-प्रयागराज संगम पैसेंजर लखनऊ में 90 मिनट रोककर, 14218 चंडीगढ़-प्रयागराज संगम एक्सप्रेस 130 मिनट तथा 05437 गाजीपुर सिटी-प्रयागराज संगम मेमू वाराणसी व लखनऊ में डेढ़-डेढ़ घंटे रोककर चलाई गईं।