लखनऊ। पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के ऐशबाग से सीतापुर के बीच चलने वाली ट्रेनें अब 29 अगस्त से लखीमपुर तक चलेंगी। रेल राज्यमंत्री सुरेश सी. अंगड़ी सीतापुर से लखीमपुर के बीच आमान परिवर्तन के पूरे हुए काम का उद्घाटन करेंगे। इसकी शुरुआत वह 28 अगस्त को लखीमपुर से सीतापुर सेक्शन पर स्पेशल ट्रेन चलाकर करेंगे। इसके बाद 29 अगस्त से इस रूट पर गोरखपुर-सीतापुर एक्सप्रेस व लखनऊ-सीतापुर पैसेंजर को चलाया जाएगा। बता दें कि सीतापुर से लखीमपुर सेक्शन के करीब 50 किमी रेलखंड का आमान परिवर्तन रेल विकास निगम लिमिटेड ने पूरा कराया है। सेक्शन खुलने से लखनऊ से लखीमपुर जाने वालों को राहत हो जाएगी।