फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: जनता मेल को आधा घंटा रोका, कई ट्रेनें विलंब से पहुंची

Sat, 18 Nov 2023 01:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। ट्रेनों की लेटलतीफी से यात्री लगातार परेशान हैं। शुक्रवार को वाराणसी से देहरादून जाने वाली जनता मेल रायबरेली स्टेशन पर करीब 25 मिनट पहले आ गई, जिसे आधा घंटा रोका गया। दूसरी तरफ कई ट्रेनों घंटों विलंब से पहुंचीं।
विज्ञापन

आनंद विहार से पुरी जाने वाली नीलांचल एक्सप्रेस शुक्रवार को डेढ़ घंटा विलंब से पहुंची। सहारनपुर-प्रयागराज नौचंदी एक्सप्रेस डेढ़ घंटा, दिल्ली से प्रतापगढ़ जाने वाली पद्मावत एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटे, अमृतसर से हावड़ा जाने वाली पंजाब मेल साढ़े तीन घंटे और देहरादून से वाराणसी जाने वाली जनता मेल पौने तीन घंटे की देरी से आई।
इसके साथ हावड़ा से अमृतसर जाने वाली पंजाब मेल एक घंथा विलंब से पहुंची। ट्रेनों की लेटलतीफी से यात्रियों को परेशान होना पड़ा। स्टेशन अधीक्षक रवि रंजन ने बताया कि छठ पर्व की वजह से यात्रियों की भीड़ बढ़ी है। इससे लंबी दूरी की ट्रेनें लेट आ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें