रायबरेली। मतदान 20 मई को है। इसके लिए मंगलवार को मतदानकर्मियों का प्रशिक्षण पूरा हो गया। फीरोज गांधी कॉलेज स्थित इंदिरा गांधी सभागार में आयोजित प्रशिक्षण मेंं पांच दिन में 13 पीठासीन अधिकारी समेत 118 कर्मचारी शामिल नहीं हुए। सभी को 15 मई को प्रशिक्षण में शामिल होने का मौका दिया गया है। प्रशिक्षण में शामिल न होने पर चुनाव में असहयोग करने के संबंध में कर्मियों पर मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
पिछले 10 मई से मतदानकर्मियों का प्रशिक्षण शुरू हुआ। प्रत्येक दिन प्रशिक्षण में 2080 कर्मियों को बुलाया गया। पांच दिन में किसी न किसी दिन कर्मियों ने पहुंचकर प्रशिक्षण प्राप्त किया, लेकिन 118 कर्मी किसी भी दिन प्रशिक्षण लेने के लिए नहीं पहुंचे। जिला विकास अधिकारी अरुण कुमार ने बताया कि मंगलवार को पांच दिवसीय प्रशिक्षण पूरा हो गया।
अब प्रशिक्षण में 13 पीठासीन अधिकारी, 10 प्रथम मतदान अधिकारी, 57 द्वितीय और 38 तृतीय मतदान अधिकारी प्रशिक्षण में शामिल नहीं हुए। संबंधित कर्मियों को 15 मई को प्रशिक्षण में शामिल होने का अंतिम मौका दिया गया है। प्रशिक्षण में शामिल न होने पर मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
150 मतदानकर्मियों ने चुना सांसद, 765 बूथों पर डालेंगे वोट
फीरोज गांधी कॉलेज स्थित इंदिरा गांधी सभागार प्रशिक्षण लेने के लिए पहुंचे मतदानकर्मियों ने मंगलवार को भी मतदान किया। दोनों पालियों में 150 कर्मचारियों ने पोस्टल बैलेट से मतदान किया तो 765 कर्मचारियों को इलेक्शन ड्यूटी सर्टिफिकेट (ईडीसी) दिया गया। ये मतदानकर्मी वे जिस बूथ पर मतदान कराने के लिए ड्यूटी करेंगे, वहां अपना वोट डालेंगे। सहायक महानिदेशक (स्टांप) एसबी सिंह ने बताया कि चौथे दिन 150 मतदानकर्मियों ने पोस्टल बैलेट से मतदान किया है।