फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: आर्टिफिशियल ज्वेलरी बनाने का दिया प्रशिक्षण

Fri, 06 Feb 2026 03:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
निशुल्क कौशल विकास कार्यशाला में पेंटिंग दिखातीं महिलाएं
विज्ञापन
लखनऊ। सुल्तानपुर मार्ग सि्थत ब्रह्माकुमारीज राजयोग प्रशिक्षण केंद्र गुलजार उपवन में पांच दिवसीय निशुल्क कौशल विकास कार्यशाला बृहस्पतिवार को शुरू हुई। इसमें महिलाओं को पेंटिंग, सॉफ्ट टॉय निर्माण, मेहंदी कला, गणेश मूर्ति निर्माण एवं आर्टिफिशियल ज्वेलरी डिजाइनिंग का प्रशिक्षण दिया गया। राजयोगिनी राधा दीदी ने आंतरिक शक्ति और आत्मनिर्भरता को जागृत करने का संदेश दिया। लघु उद्योग भारती महिला इकाई की सचिव प्रियंका वर्मा, इनर व्हील क्लब लखनऊ ट्रांसगोमती की अध्यक्ष सुनीता रमन ने महिलाओं को आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। लघु उद्योग भारती की प्रदेश उपाध्यक्ष एवं इनर व्हील क्लब की ट्रांसगोमती चार्टर प्रेसिडेंट रीता मित्तल सह आयोजक के रूप में मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें