लखनऊ। पं. दीन दयाल उपाध्याय राजकीय डिग्री कॉलेज की छात्राओं को स्वरोजगार के लिए तैयार किया जाएगा। इसके लिए उन्हें महाविद्यालय स्तर पर कौशलपरक प्रशिक्षण दिया जा रहा है। तीन दिवसीय कार्यशाला में सौंदर्य प्रसाधन का विशिष्ट प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्राचार्य प्रो. रमेश चंद्र वर्मा ने बताया कि नई शिक्षा नीति में विद्यार्थियों को शिक्षा देने के साथ उनकी स्किल पर काम करने के लिए प्रेरित किया गया है। कार्यशाला में हेयर कट, फेशियल व मसाज, थ्रेडिंग, ब्राइडल मेकअप का प्रशिक्षण दिया जाएगा।