ट्रेनिंग हुई पूरी, सेना में शामिल हुए 125 अफसर
लखनऊ। आर्मी मेडिकल कोर सेंटर एवं कॉलेज के ऑफिसर्स ट्रेनिंग कॉलेज में मेडिकल ऑफिसर्स बेसिक कोर्स का शनिवार को समापन हुआ। कोर्स पूरा करने वाले 125 अधिकारी सेना में शामिल हो गए। लेफ्टिनेंट जनरल शिवेंद्र सिंह ने कोर्स समापन परेड की समीक्षा की।मध्य कमान के जनसंपर्क अधिकारी शांतनु प्रताप सिंह ने बताया कि 13 अप्रैल से शुरू हुआ कोर्स 30 मई तक चला। इसका आयोजन ऑफिसर्स ट्रेनिंग कॉलेज (ओटीसी) के कमांडेंट मेजर जनरल विनोद कुमार पात्रा के मार्गदर्शन में किया गया। कोर्स के माध्यम से युवा सशस्त्र बलों के मेडिकल और डेंटल अधिकारियों को युद्धकालीन चिकित्सा सहायता का गहन प्रशिक्षण दिया गया। अधिकारियों ने एटीएलएस प्रोवाइडर कोर्स में भी भाग लिया और उन्हें आधुनिक युद्ध तकनीकों के बारे में सिखाया गया। इस पाठ्यक्रम में त्रिसेवा प्रतिनिधित्व वाली 28 महिला अधिकारियों सहित कुल 125 अधिकारी शामिल थे। इस दौरान 200 से अधिक माता-पिता और रिश्तेदारों के साथ बड़ी संख्या में सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा अधिकारियों ने परेड देखी।
ट्रेनिंग हुई पूरी, सेना में शामिल हुए 125 अफसर
ट्रेनिंग हुई पूरी, सेना में शामिल हुए 125 अफसर
ट्रेनिंग हुई पूरी, सेना में शामिल हुए 125 अफसर
ट्रेनिंग हुई पूरी, सेना में शामिल हुए 125 अफसर