फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेल यात्रियों को राहत, राजकोट के लिए 24 अप्रैल को चलेगी ट्रेन

विज्ञापन
राजकोट के लिए 24 अप्रैल को चलेगी ट्रेन। - फोटो : ??? ?????
विज्ञापन
यात्रियों को राहत देते हुए पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन समस्तीपुर से राजकोट वाया लखनऊ एक ट्रेन 24 अप्रैल को चलाएगा।
विज्ञापन

ट्रेन (09522) समस्तीपुर से 24 अप्रैल की सुबह 6.20 बजे चलकर ऐशबाग रात 09.02 बजे और तीसरे दिन राजकोट तड़के 03.05 बजे पहुंचेगी।
वहीं, गोरखपुर से बांद्रा वाया ऐशबाग ट्रेन (09073) बांद्रा टर्मिनस से 22 अप्रैल को और ट्रेन (09074) गोरखपुर से 24 को चलेगी।
जबकि ट्रेन (01467) पुणे से 24 अप्रैल को रात 09.40 बजे चलकर अगले दिन दोपहर लखनऊ जंक्शन 12.15 बजे पहुंचकर शाम 06:30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।
वापसी में ट्रेन (01468) गोरखपुर 25 अप्रैल को रात 09.30 बजे चलकर अगले दिन तड़के 03.10 बजे लखनऊ जंक्शन पहुंचकर दूसरे दिन सुबह पुणे 06.25 बजे पहुंचेगी।
इसी क्रम में दिल्ली से चलाने वाली ट्रेनों में भीड़ को देखते हुए रेलवे बोर्ड ने कहा है कि दिल्ली की ट्रेन में 25 वेटिंग होने पर उसी रूट पर स्पेशल ट्रेन चलाई जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें