लखनऊ। सिक्खी मेरी पहचान फाउंडेशन के प्रतिनिधिमंडल ने रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात कर लखनऊ से अमृतसर के लिए वाया सीतापुर लखीमपुर ट्रेन चलाने की मांग की। इस पर उन्हें आश्वासन दिया गया है। अध्यक्ष सरदार दिलप्रीत सिंह ने बताया कि लखनऊ से अमृतसर के लिए जितनी भी ट्रेनें हैं, उनका रूट लखनऊ से हरदोई, शाहजहांपुर, बरेली होते हुए है। ऐसे में लखनऊ में पंजाबी समाज के लोग रहते है और उनकी आस्था श्री हरमंदिर साहिब (स्वर्ण मंदिर) अमृतसर से जुडी हैं, वैसे ही सीतापुर, लखीमपुर, पीलीभीत में भी बड़ी संख्या में पंजावी रहते हैं, जो अमृतसर जाना चाहते हैं। उनकी सुविधा के लिए लखनऊ से अमृतसर के लिए वाया सीतापुर, लखीमपुर, पीलीभीत ट्रेन चलाई जाए। प्रतिनिधिमंडल में सरदार लखविन्दर पाल सिंह, सरदार रणवीर सिंह कलसी, सरदार निरवैर सिंह, सरदार मनमोहन सिंह आदि उपस्थित रहे।