लखनऊ। थाना जीआरपी चारबाग ने ट्रेन में यात्रियों के मोबाइल, पर्स व अन्य सामान चुराने वाले को गिरफ्तार कर चोरी के दो मोबाइल बरामद किए हैं। अरविंद कुमार शुक्ला मूल रूप से राजापुर थाना हैदरगढ़ जिला बाराबंकी का रहने वाला है। (संवाद)