फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: तीन माह नहीं चलेंगी चार जोड़ी ट्रेनें

Fri, 01 Dec 2023 12:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। जिले के होकर गुजरने वाली लंबी दूरी की चार जोड़ी ट्रेनों का संचालन अगले तीन माह नहीं किया जाएगा। इनका संचालन शुक्रवार और शनिवार से निरस्त किया जाएगा। यह ट्रेनें मार्च में पटरी पर लौटेंगी। इसके साथ काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस को सिर्फ हफ्ते में तीन दिन चलाया जाएगा।
विज्ञापन

रेलवे ने ट्रेनों को निरस्त करने का निर्णय कोहरे के चलते लिया है। जिले के यात्रियों के लिए ऊंचाहार एक्सप्रेस काफी महत्वपूर्ण ट्रेन है। यह रेलगाड़ी चंडीगढ़ और प्रयागराज के बीच प्रतिदिन संचालित की जाती है। इसका संचालन चंडीगढ़ से एक दिसंबर और प्रयागराज से दो दिसंबर से एक मार्च तक रद्द रहेगा।
बरेली और प्रयागराज के बीच प्रतिदिन चलने वाली एक्सप्रेस ट्रेन भी तीन महीने निरस्त रहेगी। बरेली से चलने वाली यह ट्रेन एक दिसंबर से 29 फरवरी तक और प्रयागराज से तीन दिसंबर से तीन मार्च तक निरस्त रहेगी।
विज्ञापन

नई दिल्ली और मालदा टाउन के बीच सप्ताह में दो दिन चलने वाली ट्रेन के साथ ही प्रयागराज और ऋषिकेश के बीच सप्ताह में तीन दिन चलने वाली वाली ट्रेन भी दिसंबर, जनवरी और फरवरी महीने में निरस्त रहेगी। नई दिल्ली और वाराणसी के बीच प्रतिदिन चलने वाली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस का संचालन सप्ताह में सिर्फ तीन दिन किया जाएगा।
यह ट्रेन सप्ताह में चार दिन निरस्त रहेगी। इस गाड़ी को एक दिन छोड़कर चलाया जाएगा। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक रेखा शर्मा के मुताबिक कोहरे की वजह से ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा।

तीन लोकल ट्रेनें भी नहीं चलेंगी
लंबी दूरी की ट्रेनों के साथ तीनों लोकल गाड़ियों का संचालन भी शुक्रवार से निरस्त करने का रेलवे ने निर्णय लिया है। इससे जिले छोटे स्टेशनों से यात्रा करने वालों को दिक्कत होगी। ये ट्रेनें भी मार्च से पटरी पर लौटेंगी। स्टेशन अधीक्षक रवि रंजन ने बताया कि इन तीनों ट्रेनों का संचालन रायबरेली से होता है। इनमें एक ट्रेन रायबरेली से ऊंचाहार और दो ट्रेनें रायबरेली से डलमऊ, लालगंज होते हुए रघुराज सिंह स्टेशन तक चलाई जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें