फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कानपुर रोड पर आज तीन घंटे रोक-रोक चलेगा ट्रैफिक

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लखनऊ। कानपुर हाईवे पर एलिवेटेड रोड के निर्माण के चलते शुक्रवार को ट्रैफिक तीन घंटे रोक-रोककर चलाया जाएगा। सुबह 11 से दोपहर दो बजे के दौरान कंपनी जुनाबगंज और कटी बगिया के बीच पिलर उतारवाएगी। ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से बहुत आवश्यक होने पर ही इस मार्ग का इस्तेमाल करने की अपील की है। उल्लेखनीय है कि निर्माण के दौरान कानपुर रोड पर वाहनों का दबाव बढ़ जाता है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। एनएचएआई ने एलिवेटेड रोड के निर्माण के लिए मार्च 2025 का लक्ष्य निर्धारित किया है। पिलर उतारने के दौरान ट्रैफिक पुलिस मुस्तैद रहेगी, जो यातायात का संचालन करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें