डालीगंज रेलवे क्रसिंग पर बनाए गए फ्लाई ओवर का अभी उद्घाटन नहीं हुआ है मगर इस पर वाहन दौड़ने लगे हैं।
करीब आठ महीने से पुल निर्माण के कारण परेशानी उठा रहे लोगों के सामने जब पुल बनकर तैयार हो गया तो वह खुद को रोक नहीं सके।
रविवार को लोगों ने पुल पर लगी बेरीकेडिंग को हटाकर आवागमन शुरू कर दिया। इस पुल का निर्माण एक साल से कम समय में हुआ है।
इस पुल के बन जाने से अब लोगों को डालीगंज क्रासिंग पर लगने वाले लम्बे जाम में फंसना नहीं पड़ेगा।