फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सैर पर निकले लखनवी, सड़क पर तीन गुना ज्यादा वाहनों से थम गया ट्रैफिक

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। साल का पहला दिन और रविवार की छुट्टी। मौका भी था और दस्तूर भी। दिन को यादगार बनाने के लिए शहरवाले घूमने निकले तो वाहनों की भीड़ से ट्रैफिक थम गया। सड़कों पर तीन गुना से ज्यादा वाहन आ जाने से हर तरफ भीषण जाम लगा। भीड़ का आलम ये रहा कि खुद ट्रैफिक पुलिस सिग्नलों का सहारा छोड़ दिया और खुद ही चौराहों से वाहनों को गुजारने लगी।
विज्ञापन

गोमतीनगर स्थित अंबेडकर पार्क, लोहिया पार्क, जनेश्वर मिश्र पार्क, समता मूलक चौराहा, 1090 चौराहा, हजरतगंज स्थित चिड़ियाघर, चौक स्थित इमामबाड़ा, घंटाघर घूमने पहुंचे हुजूम से वाहन पार्किंगों में जगह कम पड़ गई। इससे मजबूरी में लोगों को सड़क वाहन खड़े करने पड़े। इससे यातायात व्यवस्था पटरी से उतर गई। ट्रैफिक का दबाव दोपहर बाद से ही बढ़ने लगा था और शाम तक इतनी भीड़ हो गई कि इसे संभालने में ट्रैफिक पुलिस को पसीना छूट गया। घंटों की मशक्कत के बार रात में हालात सामान्य हुए।
कार फंसी तो छीना गार्ड का डंडा, खुद छुड़ाया ट्रैफिक
ताज के पास स्थित चौराहे पर एक युवक की कार फंस गई। इस पर युवक कार से उतरा और वहीं पर मौजूद गार्ड का डंडा छीनकर खुद ही जाम खुलवाने लग गया। उसकी कार निकल गई तो गार्ड को डंडा लौटाकर चला गया।
विज्ञापन

भीड़ के चलते बंद कराया अंबेडकर पार्क
गोमतीनगर स्थित अंबेडकर पार्क में क्षमता से ज्यादा लोग पहुंच गए थे। इनके वाहनों से सड़कों पर भीषण जाम लग गया। स्थिति बिगड़ती देख प्रभारी निरीक्षक गोमतीनगर दिनेश चंद्र मिश्र ने एलडीए के अधिकारियों से बात कर पार्क में लोगों की एंट्री बंद करा दी। साथ ही पुलिस ने लोगों को पार्क से हटाना भी शुरू कर दिया।
जाम में फंसीं एंबुलेंस
समता मूलक व अन्य इलाकों में ट्रैफिक जाम लगने से मरीजों को अस्पताल लेकर जा रहीं एंबुलेंस भी फंस गईं। बड़ी मुश्किल से इनको जाम से निकाला गया।
वैकल्पिक मार्ग पर बढ़ा लोड
रूमी दरवाजा की मरम्मत के चलते वैकल्पिक मार्ग का इंतजाम किया गया था, लेकिन इमामबाड़ा में क्षमता से ज्यादा लोग पहुंच गए। इन लोगों ने सड़क की दोनों तरफ वाहन खड़े कर दिए। इससे जाम की स्थिति बन गई। यहां घंटों तक वाहन रेंगते नजर आए।
पार्कों के मुकाबले पार्किंग क्षमता कम
पार्कों में घूमने पहुंचे लोगों का कहना था कि वाहन पार्किंग की क्षमता कम है। इससे मजबूरी में वाहनों को सड़क पर खड़ा करना पड़ रहा है। पार्किंग के उचित इंतजाम होने चाहिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें