फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: शबे-आशूरा जुलूस के लिए आज रहेगा डायवर्जन

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। नौवें मुहर्रम पर मुस्लिम समुदाय की ओर से शबे-आशूरा का जुलूस बृहस्पतिवार रात नौ बजे निकाला जाएगा। जुलूस नाजिम साहिब का इमामबाड़ा विक्टोरिया स्ट्रीट से शुरू होकर अब्बास मोहल्ला रुस्तमनगर, सआदतगंज में समाप्त होगा। इस कारण बृहस्पतिवार शाम सात बजे से जुलूस की समाप्ति तक आसपास के इलाकों में ट्रैफिक डायवर्जन रहेगा।
विज्ञापन


- मेडिकल क्राॅस चौराहे से कोई भी वाहन मेफेयर तिराहे, नक्खास की ओर नहीं जाएगा। इन्हें चौक या मेडिकल काॅलेज होकर जाना होगा।
- नक्खास तिराहे से कोई भी वाहन मेडिकल क्राॅस चौराहे या टुड़ियागंज तिराहे की ओर नहीं जाएगा। ये नादान महल रोड, रकाबगंज पुल होकर जा सकेंगे।
- मेफेयर तिराहे से वाहन नक्खास, विक्टोरिया स्ट्रीट की ओर नहीं जाएंगे। इन्हें कश्मीरी मोहल्ला होते हुए जाना पड़ेगा।
- टुड़ियागंज तिराहे से वाहन नक्खास या गिरधारी सिंह इंटर काॅलेज की ओर नहीं जाएंगे। इन्हें बाजारखाला, लालमाधव (हैदरगंज) होकर जाना होगा।
- मंसूर नगर तिराहे से टुड़ियागंज या शिया यतीम खाना, टापेवाली गली की ओर कोई वाहन नहीं जाएगा। ये कश्मीरी मोहल्ला होकर जा सकेंगे।
- दरगाह हजरत अब्बास से वाहन शिया यतीम खाना, मंसूर नगर तिराहे की ओर नहीं जाएंगे। इन्हें कैंपवेल रोड, हरदोई रोड होकर जाना होगा।
- लाल माधव तिराहे से नक्खास की ओर वाहन नहीं जाएंगे। इन्हें ऐशबाग या बुलाकी अड्डा होकर जाना होगा।
- रकाबगंज पुल चौराहे से कोई वाहन यहियागंज होते हुए नक्खास की ओर नहीं जाएगा। इन्हें मेडिकल काॅलेज या नाका होकर जाना होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें