फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: ई रिक्शा हटाने के लिए कहने पर यातायात सिपाही से मारपीट

Fri, 21 Feb 2025 02:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
ई रिक्शा हटाने के लिए कहने पर यातायात सिपाही से मारपीट
विज्ञापन
लखनऊ। पारा में बीच सड़क से ई रिक्शा हटाने के लिए कहने पर चालक ने यातायात सिपाही गोविंद सिंह से मारपीट की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन

यातायात पुलिस लाइन में तैनात गोविंद के मुताबिक 13 फरवरी को उनकी ड्यूटी बुद्धेश्वर चौराहे पर थी। शाम करीब साढ़े सात बजे बीच सड़क पर करन कश्यप ई रिक्शे में सवारी भरने लगा। इससे अन्य वाहन सवारों को दिक्कत हो रही थी। ई रिक्शा हटाने के लिए कहा तो वह अभद्रता करने लगा। गोविंद पीछे मुड़कर मदद के लिए चौराहे पर ही तैनात टीएसआई अनिल कुमार को आवाज देने लगे तभी करन ने उनका कॉलर पकड़कर धक्का दे दिया। गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और भाग निकला। इसमें वह घायल हो गए। इंस्पेक्टर सुरेश सिंह के मुताबिक जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें