फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: विधानसभा सत्र के दौरान बदली रहेगी शहर की ट्रैफिक व्यवस्था, घर से निकलने से पहले देख लें रूट चार्ट

Sun, 08 Feb 2026 09:12 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

राजधानी में विधानसभा सत्र के दौरान शहर की ट्रैफिक व्यवस्था बदली रहेगी। घर से निकलने से पहले रूट चार्ट देख लें, वरना परेशान हो सकते हैं। आगे पढ़ें पूरी जानकारी...
विज्ञापन
हजरतगंज के पास लगा जाम। (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ में सोमवार से शुरू होने वाले विधानसभा के सत्र को लेकर यातायात में बदलाव किया गया है। यह बदलाव सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक रहेगा। यह जानकारी एडीसीपी ट्रैफिक राघवेंद्र सिंह ने दी हैं। उन्होंने बताया कि छोटे वाहनों के लिए डायवर्जन का प्लान मुख्यमंत्री के आने व जाने के दौरान रहेगा। इसके अलावा भारी वाहनों के लिए डायवर्जन प्लान पूरे दिन लागू रहेगा।

  1. बंदरियाबाग चौराहे से वाहन राजभवन, डीएसओ चौराहे, हजरतगंज चौराहे, जीपीओ मोड़, विधानसभा की ओर नहीं जा सकेंगे। इन्हें लालबत्ती चौराहे, कैंट या गोल्फ क्लब चौराहे, 1090 चौराहे से होकर जाना होगा।
  2. डीएसओ चौराहे से हजरतगंज, जीपीओ पार्क, विधानसभा मार्ग की ओर वाहन नहीं जा सकेंगे। ये ट्रैफिक पार्क रोड, मेफेयर तिराहे से होकर जा सकेंगे।
  3. रॉयल होटल चौराहे से होते हुए विधानसभा के सामने से हजरतगंज चौराहे की ओर वाहन नहीं जा सकेंगे। इन्हें कैसरबाग चौराहे, परिवर्तन चौक, सुभाष चौराहे, चिरैया झील या बर्लिंगटन चौराहा, सदर ओवरब्रिज, कैंट होकर जाना होगा।
  4. संकल्प वाटिका पुल के नीचे तिराहे से महानगर की तरफ से आने वाली रोडवेज / सिटी बसें सिकंदरबाग चौराहे, हजरतगंज चौराहे, विधानसभा की ओर नहीं आ सकेंगी। सभी बसें बैकुंठ धाम, 1090 (गांधी सेतु) चौराहे, बंदरियाबाग चौराहे, लालबत्ती चौराहे, कैंट होते हुए जा सकेंगी।
  5. केकेसी तिराहे से चारबाग की तरफ से आने वाली रोडवेज / सिटी बसें हुसैनगंज चौराहे, रॉयल होटल चौराहे, विधानसभा की ओर नहीं जा सकेंगी। ये बसें लोको चौराहे, कैंट या बर्लिंगटन चौराहे से कैसरबाग होकर जा सकेंगी।
  6. गोमतीनगर की तरफ से आने वाले रोडवेज / सिटी बसें सिकंदरबाग चौराहे, हजरतगंज चौराहे, विधानसभा की ओर नहीं जा सकेंगी। बसों को बैकुंठ धाम, संकल्प वाटिका ओवरब्रिज, चिरैया झील तिराहा होकर कैसरबाग होते हुए और 1090 (गांधी सेतु) चौराहे, बंदरियाबाग चौराहे, लालबत्ती चौराहे, कैंट होते हुए जाना होगा।
  7. सिकंदरबाग चौराहे से हजरतगंज / विधानसभा की ओर जाने वाले वाहन हजरतगंज चौराहे की तरफ नहीं जा सकेंगे। इन्हें सिकंदरबाग चौराहे से यूपीटेक चौराहे, बालू अड्डा, गांधी सेतु (1090) चौराहे या चिरैया झील होते हुए जाना होगा।
  8. परिवर्तन चौक, हिंदी संस्थान तिराहे से हजरतगंज चौराहे / विधानसभा की ओर वाहन नहीं जा सकेंगे। ये वाहन कैसरबाग चौराहे या चिरैया झील तिराहे, संकल्प वाटिका या सिकंदरबाग चौराहे, यूपीटेक चौराहे, गांधी सेतु (1090) चौराहे से होते हुए गोल्फ क्लब चौराहे, बंदरियाबाग चौराहे, लालबत्ती चौराहे, कैंट होकर जा सकेंगे।
  9. डीएसओ चौराहे से सिसेंडी तिराहे, रॉयल होटल चौराहे की तरफ वाहन नहीं जा सकेंगे। इन्हें हजरतगंज चौराहे, मेफेयर तिराहे या रॉयल होटल चौराहे से बर्लिंगटन चौराहे, कैंट होकर जाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें