फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: टैब वितरण कार्यक्रम के मद्देनजर आज बदला रहेगा यातायात

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। ठाकुरगंज स्थित राष्ट्र प्रेरणा स्थल में रविवार को टैब वितरण कार्यक्रम का आयोजन होगा। इस कारण सुबह सात से दोपहर करीब तीन बजे तक यातायात व्यवस्था बदली रहेगी।
विज्ञापन


ये रहेगी व्यवस्था



- बाजनगर किसानपथ अंडरपास से छंदोईया बाईपास तिराहा की तरफ भारी, बड़े और कामर्शियल वाहन नहीं जा सकेंगे।

- कसमंडी (हमसफर लॉन) अंडरपास से अंधे की चौकी तिराहे की तरफ भारी,बड़े, कामर्शियल वाहन और सामान्य यातायात नहीं जा सकेगा।



- छंदोईया बाईपास तिराहे से कार्यक्रम स्थल, भिठौली तिराहे की तरफ भारी, बड़े, कामर्शियल वाहन और सामान्य यातायात नहीं जा सकेगा।



- तिकोनिया तिराहे से दुबग्गा तिराहे, छंदोईया बाईपास तिराहा की तरफ भारी, बड़े और कामर्शियल वाहन नहीं जा सकेंगे।

- भिठौली तिराहे से कार्यक्रम स्थल, छंदोईया बाईपास तिराहे की तरफ भारी, बड़े, कामर्शियल वाहन और सामान्य यातायात नहीं जा सकेगा।



-नया पक्कापुल तिराहा/कुड़ियाघाट तिराहा से कार्यक्रम स्थल, घैला तिराहा की तरफ बड़े, कामर्शियल वाहन और सामान्य यातायात नहीं जा सकेगा।

- दुबग्गा तिराहे से छंदोईया बाईपास तिराहे की तरफ समस्त प्रकार के वाहन नहीं जा सकेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें