फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पुराने लखनऊ में आज बदला रहेगा यातायात

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। अमीनाबाद के अमीरूदौला झंडेवाला पार्क में रविवार को वीवीआईपी कार्यक्रम के कारण यातायात परिवर्तित रहेगा। शाम सात से लेकर रात 10 बजे तक डायवर्जन लागू होगा। इमरजेंसी में पुलिस एंबुलेंस, शव वाहन और फायर ब्रिगेड को निकलवाएगी।
विज्ञापन


- अशोक लाट चौराहे से सामान्य यातायात नजीराबाद पुलिस चौकी की ओर नहीं जा सकेगा।

- कैसरबाग बस अड्डा चौराहे से सामान्य यातायात अशोकलाट चौराहे की ओर नहीं जा सकेगा।

- अमीनाबाद थाना तिराहे से सामान्य यातायात अमीनाबाद मार्केट, झंडेवाला पार्क की ओर नहीं जा सकेगा।

- नजीराबाद पुलिस चौकी से सामान्य यातायात अमीनाबाद पुस्तक मार्केट होते हुए झंडेवाला पार्क की ओर नहीं जा सकेगा।

- सेंट्रल होटल तिराहे से सामान्य यातायात झंडेवाला पार्क की ओर नहीं जा सकेगा। यह कैसरबाग बस अड्डा चौराहा होकर जाएगा।

- परिवर्तन चौक चौराहे से यातायात अशोकलाट चौराहा की तरफ नहीं जा सकेगा।

- अशोकलाट चौराहे से परिवर्तन चौक की तरफ यातायात नहीं जा सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें