फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: हजरतगंज में आज बदला रहेगा यातायात

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। सरदार वल्लभ भाई पटेल की 151वीं जयंती के अवसर पर शनिवार को हजरतगंज में सुबह 8:30 बजे जीपीओ स्थित सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कार्यक्रम होगा। इस कारण सुबह छह से दोपहर 12 बजे तक यातायात व्यवस्था बदली रहेगी।
विज्ञापन


- चारबाग की ओर से आने वाली बसें रॉयल होटल (बापू भवन), लोकभवन विधानभवन मार्ग की ओर नहीं जा सकेंगी।

- कैसरबाग की ओर से आने वाली बसें रॉयल होटल (बापू भवन), लोकभवन विधानभवन मार्ग की ओर नहीं जा सकेंगी।

- हजरतगंज चौराहे की ओर से सामान्य यातायात विधानभवन मार्ग, लोकभवन, रॉयल होटल (बापू भवन) चौराहे की ओर नहीं जा जाएगा।

- रॉयल होटल (बापू भवन) चौराहे से विधानभवन मार्ग, लोकभवन, हजरतगंज चौराहे की ओर सामान्य यातायात नहीं जा सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें