लखनऊ। आशियाना स्थित डॉ. राम मनोहर लोहिया विधि विश्वविद्यालय में शुक्रवार को भाजपा कार्यसमिति की बैठक का आयोजन होगा। इस कारण सुबह आठ से दोपहर करीब तीन बजे तक यातायात व्यवस्था बदली रहेगी।
- अमौसी एयरपोर्ट वीआईपी मोड़ से एयरपोर्ट के भीतर नहीं जा सकेंगे।
- पराग तिराहा टी पॉइंट से आने वाले अंबेडकर सभागार की ओर नहीं आ सकेंगे।
- पावर हाउस चौराहे से लोग अंबेडकर सभागार की ओर नहीं आ सकेंगे।
- स्मृति उपवन चौराहे से पावर हाउस चौराहे की ओर नहीं आ सकेंगे।
- ज्योतिबा फुले जोनल पार्क की ओर से अंबेडकर सभागार की ओर यातायात प्रतिबंधित रहेगा।
- बंगला बाजार चौराहे से बंगलाबाजार की ओर नहीं जा सकेंगे।
- उसरी तिराहे से बिजली पासी किला चौराहे की तरफ नहीं जा सकेंगे।
- प्रियम प्लाजा चौराहे से सामान्य यातायात बिजली पासी किला चौराहे की ओर नहीं जा सकेगा।
- पिकैडली तिराहे से सामान्य यातायात पावर हाउस चौराहे की तरफ नहीं जा सकेगा।
- बिजनौर अंडरपास चौराहे से यातायात बिजली पासी किला चौराहे की तरफ नहीं जा सकेगा।
- शहीद हेमू कालाणी चौराहा (स्प्रिंग डेल स्कूल चौराहा) से यातायात अंबेडकर सभागार की ओर नहीं आ सकेगा।
- एलडीए सेक्टर-जी चौराहा (सेकंड मेडिक हेल्थ हब मेडिकल स्टोर के पास) से सामान्य यातायात अंबेडकर सभागार नहीं जा सकेगा।