फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: जलकर की नोटिसों के खिलाफ एकजुट हुए व्यापारी

विज्ञापन
ज्ञापन देते व्यापारी।
विज्ञापन
लखनऊ। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल के नेतृत्व में व्यापारियों का एक प्रतिनिधिमंडल लखनऊ पूर्वी क्षेत्र के विधायक ओपी श्रीवास्तव से मिला। बंसल ने विधायक को बताया कि जल संस्थान हजारों उद्यमियों व व्यापारियों को बिना कनेक्शन लाखों रुपये के पानी का बिल भेज रहा है। व्यापारियों ने मांग की कि मामले को सीएम योगी के सामने रखकर इसका निस्तारण कराया जाए। विधायक ने सीएम से बात करने का भरोसा दिया। महानगर अध्यक्ष सुरेश छाबलानी, प्रदेश संगठन मंत्री जावेद बेग, युवा महानगर अध्यक्ष अश्वन वर्मा, प्रदेश महिला उद्योग व्यापार मंडल की अध्यक्षता अनीता जायसवाल, महानगर महामंत्री राजीव अरोड़ा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें